डब्ल्यूडी-४० का उपयोग रस्ट रिमूवर के रूप में करते हुए औजारों से जंग निकालना

Advait

March 16, 2020

rust

आयरन और ऑक्सीजन के बीच रासायनिक क्रिया के कारण जंग बनता है. यदि इसका इलाज न किया जाय तो जंग उस वस्तु को खराब कर देता है और ये देखने में खराब लगता है. जंग के कारण धातु की वस्तुएं बहुत ही ज्यादा प्रभावित होती हैं, इससे धातु कमजोर होता है और उसका उपयोग लंबे समय तक नहीं किया जा सकता. जंग निकालना महत्वपूर्ण है औैर आपको ये काम जल्द से जल्द करना चाहिए. डब्ल्यूडी-४० शानदार तरीके से जंग निकालता है क्योंकि ये धातु और जंग के बंध को तोडता है.

पहले जंग लगी वस्तु पर डब्ल्यूडी-४० मल्टी यूज प्रोडक्ट स्प्र करें. आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप उस जगह को पर्याप्त समय तक गीला रहने दें और उस पर १० मिनट तक इसे रहने दें. फिर एक वायर ब्रश लेकर जंग को निकालें. यही प्रक्रिया फिर से दोहराएं.

सैंड पेपर भी अच्छी तरह से जंग निकालता है, इसीलिए आप बची हुई जंग को निकालने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं. आप नहीं चाहते कि जरा सी भी जंग बची रहे क्योंकि इससे जंग बढती ही जाएगी.

जिद्दी जंग को निकालने के लिए डब्ल्यूडी-४० मल्टी यूज प्रोडक्ट का उपयोग कीजिए और उस पर ब्रशिंग और सैंडिंग करते रहिए.

एक बार वस्तु से जंग निकल जाती है तो वस्तु को जंग रोधी बनाने के लिए उसकी सतह पर डब्ल्यूडी-४० की परत लगाइए. डब्ल्यूडी-४० क्षरण को रोकने का काम करेगा.