WD-40® मल्टी-यूज़ उत्पाद क्या करता है?

Tim Buckley

June 24, 2021

WD-40 मल्टी-यूज़ उत्पाद 5 मूलभूत कार्यों की पूर्ति करता है: 1. ल्यूब्रिकेट करता है : उत्पाद की ल्यूब्रिकेटिंग सामग्री व्यापक रुप से फैल जाती है और सभी गतिमान भागों में दृढ़तापूर्वक धारण की जाती है। 2. पेनिटेट्र यानि भेदन करता है: WD-40 मल्टी-यूज़ उत्पाद जंग को धातू बंध में ढ़ीला कर देता है और अटके हुए, जम गए या जंग लगे गतिमान भागों को मुक्त कर देता है। 3. सुरक्षित करता है: नमी और अन्य संक्षारक तत्वों के खिलाफ बचाव के लिए यह उत्पाद संक्षारण (कोरोज़न) निरोधक सामग्री के साथ धातू की सतह की रक्षा करता है। 4. हटाता है: WD-40 मल्टी-यूज़ उत्पाद गंदगी, जमे हुए मल और ग्रीज़ के अंदर तक जाता है। टूल्स, उपकरणों और वाहनों से चिपचिपा पदार्थ हटाने के लिए इसका उपयोग करें। द्रव पदार्थ के रुप में WD-40 मल्टी-यूज़ उत्पाद (उदा. गैलन) एडेसीव्ज़ का भी विघटन करता है जिससे अतिरिक्त बॉन्डिंग सामग्री हटाई जा सकती है। 5. नमी को विस्थापित करता है: क्योंकि यह नमी विस्थापित करता है, WD-40 मल्टी-यूज़ उत्पाद जल्दी से विद्युतीय प्रणाली को सुखा देता है और नमी के कारण होने वाली शॉर्ट-सर्किट की संभावना को खत्म कर देता है।