WD-40 मल्टी-यूज़ उत्पाद धातू और जंग के बीच बंध को तोड़कर जंग हटाने में सहायता करता है। जंग लगी हुई सतह पर WD-40 मल्टी-यूज़ उत्पाद स्प्रे करें, उतनी मात्रा पर्याप्त होगी जिससे वह भाग पूर्ण रुप से सोख लिया जाए। इसे 10 मिनट के लिए ऐसा ही छोड़ दें। एक वायर ब्रश की मदद से जंग लगी वस्तु को साफ करें। जंग ढीली पड़ने के साथ ब्रश के द्वारा ज़्यादातर संक्षारण साफ कर दिया जाएगा। सतह को तब तक साफ करें जब आप को यह संतुष्टि न हो कि आपने ज़्यादातर जंग को हटा दिया है और किसी भी अवशिष्ट को पोंछ लें। भविष्य में सतह को जंग लगने से बचाने के लिए WD-40 मल्टी-यूज़ उत्पाद का स्प्रे करते हुए काम खत्म करें।