WD-40® क्या है?

Tim Buckley

October 10, 2018

wd40 product logo large

WD-40 का क्या अर्थ है?

WD-40 का अर्थ है वॉटर डिस्प्लेसमेंट, ४०वॉं फॉर्मुला| यह नाम १९५३ में इस प्रॉडक्ट को विकसित करने वाले केमिस्ट की प्रयोगशाला पुस्तिका से लिया गया है| नॉर्म लार्सन नामक केमिस्ट घिसावट की रोकथाम का एक फॉर्मुला तैयार करने की कोशिश कर रहे थे – यह काम पानी के विस्थापन द्वारा किया जा सकता है| नॉर्म की कोशिशें रंग लायीं और उन्होंने अपने ४०वें प्रयास में सही फॉर्मुला विकसित कर लिया|

WD-40  मल्टी-यूज़-प्रॉडक्ट क्या करता है?

WD-40  मल्टी-यूज़-प्रॉडक्ट के पॉंच मुख्य काम हैं:

चिकनाहट देना: इस प्रॉडक्ट के ल्युब्रिकेटिंग एजेंट्स काफी फैले हुए होते हैं और सभी गतिशील हिस्सों पर मज़बूती से चिपकते हैं|

गहराई में जाना:WD-40 मल्टी-यूज़-प्रॉडक्ट ज़ंग-धातु के जोड़ को ढीला करता है और फँसे, जमे हुए या ज़ंग खाये हुए मेटल के पुर्ज़ों को ढीला करता है|

सुरक्षित रखना: यह प्रॉडक्ट घिसावट-रोधक पदार्थों द्वारा मेटल की सतहों को सुरक्षित रखता है, जो नमी और अन्य क्षयकारी तत्वों से सुरक्षा का कवच तैयार करते हैं|

निकालना: WD-40 मल्टी-यूज़-प्रॉडक्ट गंदगी, मैल और चिकनाई के नीचे तक जाता है| औज़ारों, उपकरणों और वाहनों से चिपचिपाहट दूर करने के लिये इसका इस्तेमाल करें| WD-40 मल्टी-यूज़-प्रॉडक्ट लिक्विड रूप में (जैसे गैलन) एडहेसिव्स को भी पतला कर देता है, ताकि चिपकाने के लिये इस्तेमाल किया गया अतिरिक्त पदार्थ आसानी से निकाला जा सके|

नमी का विस्थापन करना: नमी दूर करने की ख़ूबी के कारण WD-40 मल्टी-यूज़-प्रॉडक्ट तुरंत इलेक्ट्रिकल सिस्टम्स को सुखा कर नमी से होने वाले शॉर्ट सर्किट के खतरे को दूर करता है|

WD-40 मल्टी-यूज़-प्रॉडक्ट में क्या है?

WD-40 मल्टी-यूज़-प्रॉडक्ट घर, गराज या कारखाने में इस्तेमाल किया जाने वाला एक बहुपयोगी घोल है| यह ल्युब्रिकेटिंग तेलों, परफॉर्मेंस ऐडिटिव्स, सर्फैक्टंट्स और सॉल्वेंट्स का एक जटिल मिश्रण है, जो साथ मिल कर मेटल की कई सतहों पर ल्युब्रिकेशन, गहराई में जाना, नमी दूर करना, सफाई और घिसावट से सुरक्षा सुनिश्‍चित करते हैं| हम आपको यह तो नहीं बता सकते कि इसमें क्या है, क्योंकि यही हमारी उत्कृष्टता का राज़ है, लेकिन हम आपको यह ज़रूर बतायेंगे कि इसमें क्या नहीं है| WD-40 में फिश ऑइल नहीं है| इसमें कोई भी कार्सिनोजेन (कैंसरकारक पदार्थ), टेराटोजेन (भ्रूणनाशक पदार्थ) या म्यूटाजेन्स (वंशाणु परिवर्तक पदार्थ) नहीं हैं| इसमें कोई भारी धातु नहीं है| इसमें SVHC (बेहद चिंताजनक पदार्थ) के अंतर्गत आने वाला कोई पदार्थ नहीं है| इसमें सिलिकोन भी नहीं है और यह एसिड-मुक्त है| इसमें CO2 प्रोपेलेंट (एलपीजी की जगह) होने के कारण आपको हर डिब्बे में ज़्यादा प्रॉडक्ट मिलता है|

WD-40 मल्टी-यूज़-प्रॉडक्ट की शेल्फ़ लाइफ़ कितनी है?

WD-40 एक सहनशील प्रॉडक्ट है, जिसका उत्पादन मुश्किल स्थितियों को सहन करने के अनुसार किया गया है| यह प्रॉडक्ट लगभग अनंत काल तक अच्छा प्रदर्शन दे सकता है| लेकिन, एरोसोल कैन्स पर वॉल्व असेम्ब्ली जैसे यांत्रिक हिस्सों के जीवनकाल का वास्तविक प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ता है| सामान्यतः शेल्फ़ लाइफ़ उत्पादन की तिथि से ५ वर्ष मानी जाती है; लेकिन अक्सर प्रॉडक्ट इससे कहीं ज़्यादा लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन करता रहता है| WD-40® को ४ डिग्री सेंटीग्रेड और ५४ डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रखा जाना चाहिये और, और इस्तेमाल से पहले हमेशा अच्छी तरह हिलाना चाहिये|